गिरिडीह प्रखंड के पिंडाटांड़ और खावा पंचायत में मंगलवार को “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का निरीक्षण एलआरडीसी अमरेन डांग और अंचलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद ने किया।

अधिकारियों ने एक-एक कर सभी लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और कार्यों में तेजी लाने व लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में हजारों ग्रामीणों ने पहुंचकर सरकारी योजनाओं से संबंधित अपने दस्तावेज जमा किए। सबसे अधिक आवेदन जन्म प्रमाणपत्र, मइया योजना और म्यूटेशन से जुड़े मामलों में प्राप्त हुए। शिविर के दौरान ग्रामीणों में सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।













