गिरिडीह, 24 नवंबर 2025: “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित शिविरों का आज माननीय राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन और उपायुक्त रामनिवास यादव ने निरीक्षण किया। शिविरों में जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य बीमा और आवास योजना सहित कई सेवाओं के आवेदन लिए गए। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लाभुकों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुँचे।

निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि “अबुआ सरकार आपकी अपनी सरकार” के संकल्प के साथ प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुँचा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सरकारी सेवाएं उनके द्वार पर उपलब्ध कराना और कार्यालयों के चक्कर से मुक्त करना है। शिविरों में प्राप्त कई आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुँचकर योजनाओं का लाभ उठाएं।













