Aba News

जिले में शुरू हुआ ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’, पंचायत शिविरों में उमड़ी भीड़

गिरिडीह, 24 नवंबर 2025:- जिले में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय शिविरों में सेवा का अधिकार सप्ताह की शुरुआत हो गई है। शिविरों में आमजनों की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। जाति, आय, निवासी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, भूमि संबंधी मामलों सहित झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम 2011 में सूचीबद्ध सेवाओं से जुड़े आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जा रहा है। जिले के सभी प्रखंडों में वरीय पदाधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि सुविधाओं का सुचारू संचालन हो सके।

शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सूचना स्टॉलों के माध्यम से राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिरसा हरित ग्राम योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना और गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड सहित कई योजनाओं के लिए आवेदनों की प्राप्ति भी की जा रही है। शिविरों में बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती है कि जनता इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए उत्साहित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें