Aba News

गिरिडीह फुटपाथ दुकानदार संघ की बैठक, टाउन वेंडिंग कमेटी गठन में देरी पर जताई नाराज़गी

गिरिडीह फुटपाथ दुकानदार विक्रेता संघ की महत्वपूर्ण बैठक आज अंटा बंगला मैदान में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस नेता पंकज कुमार सागर ने की। बैठक में संघ के अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा टार्जन ने बताया कि लगभग एक साल से बैठक नहीं होने के कारण कई जरूरी विषय लंबित पड़े थे। उन्होंने कहा कि 2014 एक्ट के तहत मिलने वाली सुविधाओं से अब तक फुटपाथ दुकानदार वंचित हैं और नगर निगम द्वारा टाउन वेंडिंग कमेटी का गठन न किया जाना गंभीर लापरवाही है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ की मजबूती के लिए दिसंबर माह में एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। संघ के सचिव मोहम्मद अफगान उर्फ बबलू और कोषाध्यक्ष मोहम्मद इकबाल ने भी वेंडिंग जोन की समस्याओं और असुरक्षित जगहों पर दुकानदारों की कठिनाइयों को सामने रखा। पंकज कुमार सागर ने आश्वासन दिया कि वे नगर आयुक्त और उपायुक्त से मिलकर टाउन वेंडिंग कमेटी के चुनाव और अधिकारों की मांग को मजबूती से रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें