Aba News

जसपुर और फुल्चि पंचायत में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम संपन्न, ग्रामीणों को योजनाओं की मिली जानकारी

सदर प्रखण्ड के जसपुर पंचायत और फुल्चि पंचायत में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं।

मौके पर पंचायत प्रतिनिधि मुखिया बुधनी देवी, मुखिया चम्पा मरांडी, श्याम लाल, परमेश्वर, अवधेश सिंह, नितेश कुमार सिंह, रामप्रसाद साव, छोटू मरांडी और जीतन सोरेन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और मौके पर कई मामलों का समाधान भी किया। सरकार की इस पहल का उद्देश्य लोगों को उनकी दहलीज पर ही योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिससे आमजन को प्रखंड या जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता न पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें