गिरिडीह प्रखंड के सिकदरडीह पंचायत में आज “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान मुखिया प्रतिनिधि मेहताब मिर्जा, मुखिया जमीला खातून, अंचल अधिकारी, पंचायत सेवक और रोज़गार सेवक सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएँ ध्यानपूर्वक सुनीं और कई मामलों का समाधान वहीं स्थल पर किया।

विभागीय स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभुकों के आवेदन भी स्वीकार किए गए, जिससे ग्रामीणों को सीधे तौर पर सरकारी लाभ तक पहुँच आसान हुई। कार्यक्रम का माहौल शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण रहा। पंचायत प्रतिनिधियों ने आगे भी ऐसे जनहितकारी शिविरों को निरंतर आयोजित करने की बात कही, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।













