Aba News

गिरिडीह कॉलेज में एनसीसी दिवस पर भव्य कार्यक्रम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स सम्मानित

गिरिडीह कॉलेज में एनसीसी दिवस के अवसर पर बहुउद्देशीय परीक्षा भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डीएसपी नीरज कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार तथा एनसीसी प्रभारी प्रो. विनीता कुमारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। मौके पर उन एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया गया जिनका चयन विभिन्न पुलिस विभागों में हुआ है।

अतिथियों ने कैडेट्स को पुलिस विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ देते हुए बताया कि एनसीसी युवाओं में देशभक्ति और अनुशासन की भावना जाग्रत करती है। प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि गिरिडीह कॉलेज के कैडेट्स लगातार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम में सैकड़ों कैडेट्स मौजूद रहे और वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी को एनसीसी दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें