Aba News

“संजीव कुमार MY Bharat Youth Volunteers चयन समिति का सदस्य मनोनीत, युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम”

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा झारखंड से संजीव कुमार को MY Bharat Youth Volunteers के चयन हेतु जिला चयन समिति के सदस्य के रूप में मनोनयन प्रदान किया गया है। यह नियुक्ति न केवल प्रदेश के लिए गौरव की बात है, बल्कि युवाओं के नेतृत्व, सहभागिता और प्रतिभा विकास को नई दिशा देने वाला कदम भी है। संजीव कुमार ने इस जिम्मेदारी को पाकर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व, झारखंड प्रदेश नेतृत्व, संगठन पदाधिकारियों और संपूर्ण भाजपा परिवार एवं भाजयुमो के सभी साथियों के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह अवसर युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा में जोड़ने और उन्हें नेतृत्व के नए मंच उपलब्ध कराने में अहम साबित होगा।

संजीव कुमार, जो भाजयुमो झारखंड के प्रदेश मंत्री हैं, ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का अवसर है। उन्होंने साफ कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है, और इस मनोनयन के माध्यम से वे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, कौशल विकास, नेतृत्व निर्माण और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने सभी शुभेच्छुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि वे युवाओं को अवसर और दिशा प्रदान करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ काम करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें