Aba News

वृद्ध आश्रम में मनाया संजीव पंडित का जन्मदिन, बुजुर्गों संग बांटी खुशियाँ

संजीव पंडित ने इस वर्ष अपना जन्मदिन एक अनोखे और प्रेरणादायी तरीके से मनाते हुए समाज के लिए मानवीय संदेश दिया। उन्होंने परिवार और मित्रों के साथ स्थानीय वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच केक काटा, मिठाइयाँ बांटी और उनके साथ समय बिताया। संजीव पंडित ने सभी बुजुर्गों से आत्मीय बातचीत करते हुए उनका हाल-चाल जाना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि “खुशियाँ तब ज्यादा meaningful होती हैं, जब उन्हें उन लोगों के साथ साझा किया जाए जिन्हें हमारी उपस्थिति की सबसे अधिक जरूरत होती है।” इस अवसर पर उनके मित्र उमाशंकर प्रजापति, रंजीत प्रजापति, विकास कुमार राय, हेमंत कुमार प्रजापति, राजेश प्रजापति, सचिन प्रजापति और उनके पुत्र हर्ष भी उपस्थित रहे। सभी ने इस नेक पहल की सराहना की। संजीव पंडित द्वारा वृद्ध आश्रम में मनाया गया यह जन्मदिन समाज को यह संदेश देता है कि खुशियाँ बांटने से ही बढ़ती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें