Aba News

खुटवाढाब में पारिवारिक विवाद बढ़ा, रॉड से हमले में खूब लाल शर्मा गंभीर

गिरिडीह मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के खुटवाढाब में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां गोतिया पक्ष के लोगों ने खूब लाल शर्मा की बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल अवस्था में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित खूब लाल शर्मा ने बताया कि उनका गोतिया सुरेश शर्मा से पहले से ही विवाद चल रहा है। हाल ही में पिता के निधन के बाद श्राद्धक्रम के दौरान हुए झगड़े से तनाव और बढ़ गया था। आरोप है

कि शुक्रवार शाम सुरेश शर्मा नशे में उनके खलिहान में पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद शनिवार को सुरेश शर्मा अपने पुत्र पवन शर्मा, सोनू शर्मा और सुजीत शर्मा के साथ पहुंचा और पुराने विवाद को लेकर रॉड से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित के अनुसार, जब तक उनके पुत्र और परिजन बाहर आए, तब तक सभी आरोपी भाग चुके थे। घायल खूब लाल शर्मा ने पुलिस प्रशासन से हमलावरों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें