गिरिडीह जमुआ थाना क्षेत्र के कारोडीह–धरचांची में जमीन विवाद को लेकर कल दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग और बमबाजी की घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जमुआ के थाना प्रभारी मणिकांत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं नई नियुक्ति में धर्मेंद्र यादव को जमुआ थाना की कमान सौंपी गई है। जिला पुलिस अब मामले की तहकीकात को तेज करते हुए सभी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम के साथ छापेमारी में जुट गई है।












