Aba News

बक्शीडीह रोड में किरायेदार के कमरे में भीषण आग, दो लाख का सामान राख

गिरिडीह शहर के बक्शीडीह रोड स्थित विनय राय के घर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब उनके किरायेदार अमरेश कुमार के कमरे में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पूजा करने के बाद अमरेश अपने काम में व्यस्त थे, तभी पूजा में जलाए गए दीपक और अगरबत्ती से कमरे में आग भड़क उठी।

देखते ही देखते आग ने कमरे में रखे कपड़े, बिस्तर और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के बाद कुछ देर के लिए पूरी बिल्डिंग में हड़कंप की स्थिति बनी रही, लेकिन त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में आ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें