Aba News

उपायुक्त रामनिवास यादव ने नवोदय विद्यालय गांडेय का किया निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

गिरिडीह, जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने शुक्रवार को गांडेय प्रखंड स्थित नवोदय विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं और छात्रों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कक्षाओं में जाकर छात्रों से उनकी पढ़ाई, परीक्षा की तैयारियों, शिक्षकों के साथ संवाद, उपलब्ध संसाधनों तथा आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने पेयजल व्यवस्था, शौचालय, साफ-सफाई, किचेन शेड, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति, काउंटिंग रजिस्टर, अभिलेखों और विद्यालय की समग्र व्यवस्था की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि बच्चों का मानसिक, बौद्धिक और नैतिक विकास सुनिश्चित करना शिक्षकों, अभिभावकों और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है, क्योंकि शिक्षा ही राज्य और देश के भविष्य की मजबूत नींव है।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने छात्रों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन कर पढ़ाई में आने वाली समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया। मौके पर गोपनीय प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें