Aba News

समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा में उपायुक्त ने दिए त्वरित प्रगति के निर्देश

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत, पेयजल, शौचालय सहित सभी निर्माणाधीन कार्यों को गति से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की बात कही।

बैठक में पोषाहार वितरण, मातृत्व वंदना योजना, किशोरी समृद्धि योजना तथा कुपोषण उपचार केंद्रों की प्रगति पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने कुपोषित बच्चों की त्वरित चिकित्सा, सेविका-सहायिका की लंबित नियुक्ति और अवैध अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों की जांच के स्पष्ट निर्देश दिए। बैठक में कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें