Aba News

महुआडांड़ में पेयजल संकट दूर करने की पहल: बीडीओ गणेश रजक की सक्रियता से खुश ग्रामीण

गिरिडीह प्रखंड के श्रीरामपुर पंचायत अंतर्गत महुआडांड़ में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को दूर करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक की पहल ने ग्रामीणों में उम्मीद जगा दी है। माले नेताओं ने पानी के किल्लत की जानकारी बीडीओ को दी, जिसके बाद उनकी निर्देश पर एक टीम गांव पहुंची और प्राकृतिक जलस्रोत को विकसित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। बीडीओ गणेश रजक स्वयं ग्रामीणों से मिले और सिंचाई की समस्या दूर करने की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

श्रीरामपुर के मुखिया सुनील सिंह ने बताया कि यह कार्य बेहद जरूरी था और अब ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। असंगठित मजदूर मोर्चा के केंद्रीय सचिव कन्हाई पांडेय, प्रखंड सचिव मसूदन कोल और अध्यक्ष किशोर राय ने कहा कि इस कार्य से न केवल पेयजल उपलब्ध होगा बल्कि खेती भी संभव हो सकेगी। माले नेता राजेश सिन्हा ने आश्वासन दिया कि वे विभागीय अधिकारियों को ग्रामीण इलाकों में आमंत्रित कर मूलभूत सुविधाओं में सुधार कराएंगे। ग्रामीणों ने पोकलेन से शुरू हुए कार्य को देखकर संतोष जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें