Aba News

सांसद खेल महोत्सव: फुटबॉल और क्रिकेट में रोमांच चरम पर, नीलम गिरी रहीं मुख्य आकर्षण”

सांसद खेल महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ आजसू जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव ने किया। गिरिडीह जिले की 8 टीमों ने इसमें हिस्सा लिया, जबकि फाइनल मुकाबले में भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी की उपस्थिति खास आकर्षण रही। पहले मैच में विशाल इंटरप्राइजेज ने सुपर नेक्स्ट को 1–0 से हराया। दूसरे मैच में द रॉयल्स ने टफकॉन को 2–0 से मात दी। तीसरे में सलूजा गोल्ड ने होटल निखर को 1–0 से हराया, जबकि चौथे मैच में मीडिया प्रिंट्स ने ड्यूराप्लास्ट को 1–0 से हराया। अब पहला सेमीफाइनल विशाल इंटरप्राइजेज बनाम द रॉयल्स और दूसरा सलूजा गोल्ड बनाम मीडिया प्रिंट्स के बीच खेला जाएगा। मैच संचालन में गौतम सागर राणा, नितेश कुमार डब्लू, सोनू खान, अलम अंसारी और रेफरी टीम की अहम भूमिका रही।

क्रिकेट फाइनल में डीपीएस ने टफकॉन को 82 रन का लक्ष्य दिया, जिसे टफकॉन ने 9 ओवर 3 गेंद में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया और रोमांचक मुकाबला जीत लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और भाजपा नेता सह समाजसेवी विनोद सिन्हा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें