मंगलवार रात करीब 9 बजे तेलोडीह पंचायत के कई गांवों में दर्जनों जंगली हाथियों के अचानक घुसने से अफरातफरी मच गई। गांधी मैदान की ओर से आते हुए हाथियों का झुंड पंचायत सचिवालय होकर खुट्टा मस्जिद की गली में पहुंचा और रास्ते में बाउंड्री वाल तोड़ते व फसलों को रौंदते आगे बढ़ता गया।

स्थिति गंभीर होती देख पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम तुरंत अलर्ट मोड में आए और सभी मोहल्लों की मस्जिदों में घोषणा कर ग्रामीणों को सुरक्षित रहने की अपील करवाई। रात होने के बावजूद वे खुद मौके पर मौजूद रहकर लगातार हालात पर नज़र बनाए रहे। ग्रामीणों की सूझबूझ और मुखिया की सक्रियता के चलते हाथियों को सुरक्षित दिशा में खेतों की ओर खदेड़कर गांव से बाहर निकाल दिया गया,

जबकि वन विभाग की टीम ने भी रातभर अभियान चलाया। स्थिति सामान्य होने के बाद मुखिया शब्बीर आलम ने टूटे बाउंड्री वाल और नुकसानग्रस्त फसलों का निरीक्षण कर संबंधित विभाग से तत्काल सर्वे और पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग की।













