गिरिडीह के सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में द आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित किशोरों के लिए पहला स्कूल मेधा योग-1 कोर्स सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जो जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि साबित हुआ। इस विशेष कोर्स में कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के करीब 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया और प्राणायाम, योग, सुदर्शन क्रिया, एकाग्रता प्राणायाम तथा नैतिक मूल्यों जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल सीखे।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ फ़ैकल्टी मयंक सिंह, धनबाद की सोनी कुमारी और सिक्किम के भूषण राय ने किया। विद्यार्थियों ने मानसिक तनाव कम करने, स्टेज फियर दूर करने और सार्वजनिक वक्तृत्व कौशल विकसित करने की तकनीकों में गहरी रुचि दिखाई। विद्यालय की प्रिंसिपल ममता शर्मा, वाइस प्रिंसिपल सूरज कुमार लाला और सीनियर कॉर्डिनेटर रूप मुद्रा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मैनेजिंग डायरेक्टर जोरावर सिंह सलूजा और डायरेक्टर रमनप्रीत सिंह सलूजा ने इसे छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक पहल बताते हुए भविष्य में अन्य कक्षाओं के लिए भी ऐसे कोर्स आयोजित करने की इच्छा जताई। यह कोर्स जिले में आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रमों की शुरुआत का महत्वपूर्ण पड़ाव बना।












