Aba News

गिरिडीह में सांसद खेल महोत्सव: डीपीएस स्कूल के सरदार ऋषि सलूजा ने किया टॉस, डीसी 11 ने जीता रोमांचक मुकाबला

गिरिडीह में आयोजित तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव के तहत नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। फ्रेंचाइजी 11 के कैप्टन और डीपीएस स्कूल के डायरेक्टर सरदार ऋषि सलूजा ने मुकाबले का टॉस किया, जिसमें डीसी 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

मैदान पर 12 ओवर में धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए डीसी 11 ने केवल 5 विकेट गंवाकर 183 रन बनाए और मैच को 62 रन से जीत लिया। इस दौरान सरदार ऋषि सलूजा ने कहा, “हमारा उद्देश्य बच्चों में खेलों के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ाना है। यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों के लिए अनुभव और उत्साह का बेहतरीन अवसर है।” मुकाबले में खेल प्रेमियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें