Aba News

गिरिडीह में PMJJBY के दो लाभुक परिवारों को मिली बीमा राशि

गिरिडीह के लुप्पी स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाभुक परिवारों को बीमा राशि सौंपी गई। रीजनल मैनेजर मनीष कुमार सिन्हा ने अनीता कुमारी और सजीदा बीबी के निधन के बाद उनके नामांकित लाभुकों—मुकेश सिंह और सेहमा—को राशि प्रदान की। दोनों ने 436 रुपये सालाना प्रीमियम पर यह बीमा कराया था।

कार्यक्रम का संचालन CSP संचालक अबु सगीर अंसारी ने किया। इस दौरान रीजनल मैनेजर ने बताया कि PMJJBY आम लोगों के लिए एक सस्ती और भरोसेमंद बीमा योजना है, जिसमें समय पर दावा दाखिल करने पर परिवारों को पूरी सहायता मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें