Aba News

गिरिडीह के तीन नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनों का भव्य सम्मान, समाजसेवी इश्तियाक उर्फ लालो जी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

गिरिडीह के समाजसेवी इश्तियाक अहमद उर्फ लालो ने द रॉयल जिम में तीन नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनों का रविवार को गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें बुके व मिठाई देकर सम्मानित किया। 10 से 14 नवंबर तक सिक्किम के गंगटोक में आयोजित नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 83 किलोग्राम वर्ग में दीपक कुमार ने ब्रॉन्ज, 85 किलोग्राम वर्ग में मो. वसीम ने ब्रॉन्ज और 95 किलोग्राम वर्ग में मो. वसीम ने गोल्ड मेडल जीतकर गिरिडीह और झारखंड का मान बढ़ाया।

इस दौरान समाजसेवी ने युवाओं से नशे से दूर रहने, सही खान-पान अपनाने और नियमित व्यायाम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अनुशासन और निरंतर मेहनत ही सफलता का रास्ता बनाती है। कार्यक्रम में खिलाड़ियों व जिम प्रशिक्षकों ने भी शिरकत की और सभी ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें