Aba News

गिरिडीह में सांसद खेल महोत्सव के तहत नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार उद्घाटन

गिरिडीह में तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत सोमवार देर शाम नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह में डीसी रामनिवास यादव, अप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार, सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव, प्रो बिनीता कुमारी, नवीन सिन्हा, विनय कुमार सिंह, चुन्नू कांत समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। सांसद और अतिथियों का पारंपरिक स्वागत जोरदार तरीके से किया गया।

उद्घाटन के बाद बाहर से आए कलाकारों ने छौऊ सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर मनोरंजन का भरपूर आनंद दिया। सांसद ने टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। उद्घाटन मैच रॉयल बनाम टॉफ़ कॉन के बीच खेला गया। मौके पर विशाल मंडल, दीपक यादव, साथू ठाकुर, कंपू यादव, संतोष तिवारी, प्रियंका शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें