Aba News

उदनाबाद के 15 वर्षीय नरेश कुमार लापता, मुफस्सिल थाना में दर्ज हुई शिकायत

सदर प्रखण्ड के उदनाबाद पंचायत के ग्राम जम्बाद का रहने वाला हीरामन मल्लाह का पुत्र नरेश कुमार (लगभग 15 वर्ष) 9 नवंबर 2025 से लापता है। परिजनों ने बताया कि नरेश कुमार का घर और रिश्तेदारों के यहां पता लगाने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली।

इसके बाद परिजनों ने मुफस्सिल थाना में नरेश कुमार के लापता होने की सूचना दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को नरेश कुमार के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें