गिरिडीह के मोंगिया स्टील लिमिटेड मुख्य कार्यालय में आज दिनांक 18.11.25 को सदर अस्पताल गिरिडीह के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोंगिया स्टील के चेयरमेन डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया सहित लगभग 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा की। झारखंड स्थापना के 25वें वर्षगांठ पर सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में कंपनी के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल हुए। डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि उनका परिवार हमेशा से सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहा है

और आज मुख्य कार्यालय में शिविर लगाने का अवसर मिलने पर उन्हें खुशी है। शिविर प्रातः 11 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला। सदर अस्पताल के डॉ. सोहेल अख्तर अंसारी, संत कुमार, विनिता मरांडी, शंभू मेहता, आनंद कुमार, सुधीर कुमार और प्रदीप कुमार ने शिविर को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। इस अवसर पर डायरेक्टर हरिंदर सिंह मोंगिया, बलविंदर सिंह मोंगिया और अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और रक्तदान कर सामाजिक संदेश फैलाया।












