Aba News

जमुआ में अवैध खनन पर भड़की विधायक मंजू देवी, प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप

जमुआ प्रखंड में अवैध खनन, खराब कानून व्यवस्था और अनाज की कालाबाजारी को लेकर जमुआ विधायक मंजू देवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 23 वैध खदानों के अलावा कई खदानें बिना अनुमति के संचालित हो रही हैं और यह प्रशासनिक संरक्षण के बिना संभव नहीं। दलिया में हुए खूनी संघर्ष में एक मौत और कई घायल होने तथा गोविंदपुरा में ब्लास्टिंग के विरोध का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि अवैध खनन माफियाओं को खुली छूट मिली हुई है,

जिससे कानून व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जमुआ थाना क्षेत्र में गरीबों का शोषण और मामले दर्ज करने के नाम पर वसूली जारी है, जबकि अंचल कार्यालय की स्थिति भी इसी तरह है। खाद्यान्न की कालाबाजारी पर भी उन्होंने चिंता जताई और कहा कि कई ट्रक एफसीआई पहुँचने से पहले ही माल उतार देते हैं। मंजू देवी ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह मुद्दे को विधानसभा से सड़क तक उठाएँगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें