Aba News

आकांक्षी जिला गिरिडीह में केंद्रीय प्रभारी ने योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

गिरिडीह आकांक्षी जिला के केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी सुनील कुमार वर्णवाल ने सोमवार को परिसदन भवन में जिले के शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि और बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने विभागीय समन्वय को मजबूत करने, पारदर्शिता बढ़ाने और सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर लागू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्वास्थ्य, टीकाकरण, कुपोषण नियंत्रण, स्कूलों में पेयजल-शौचालय-विद्युतीकरण और बच्चों की उपस्थित बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

इसके बाद वर्णवाल आकांक्षी प्रखंड जमुआ पहुंचे, जहां उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, स्कूलों और विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, शिक्षण व्यवस्था की गुणवत्ता, स्वच्छता, मध्याह्न भोजन और लाभार्थियों तक योजनाओं की वास्तविक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त, उप विकास आयुक्त और कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें