गिरिडीह हटिया से सब्जी लेकर टुंडी बाजार जा रहे दो युवकों का ऑटो रविवार को ताराटांड के पास अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें कोलडीहा नया मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद अरमान की मौके पर ही मौत हो गई। अरमान मो. रफीक का इकलौता पुत्र था। हादसे में उसका पड़ोसी मोहम्मद राजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है।

बताया गया कि अचानक ऑटो के सामने कुत्ता आ जाने से चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पलट गया।स्थानीय लोगों और ताराटांड थाना पुलिस ने तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने अरमान को मृत घोषित कर दिया। मृतक अरमान अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। पीछे बुजुर्ग माता-पिता और तीन बहनों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार और मातम का माहौल है।












