Aba News

“आईएमए गिरिडीह के रक्तदान शिविर में उमड़ी संवेदनाओं की भीड़, 41 यूनिट रक्त संग्रह”

आईएमए गिरिडीह द्वारा 16 नवंबर को आयोजित रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें कुल 41 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें डीएसपी कौशर अली, डॉ. एस. के. दोकानिया, आईएमए अध्यक्ष डॉ. रेयाज अहमद, सचिव डॉ. रितेश कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष डॉ. नूलन लाल, उपाध्यक्ष डॉ. आर. आर. बरनवाल सहित कई प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं अतिथि शामिल हुए।

शिविर में डॉक्टर समुदाय के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों की भी सराहनीय उपस्थिति रही। इमैजिक्टा और आविष्कार डायग्नोस्टिक के स्टाफ, मीडिया कर्मियों तथा अनेक नागरिकों ने रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहयोग दिया।


आईएमए सचिव डॉ. रितेश कुमार सिन्हा ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है, और 41 यूनिट रक्त से कई मरीजों को लाभ मिलेगा। शिविर के सफल संचालन में डॉ. उत्तम कुमार जालान, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. अरविंद कुमार सहित आईएमए टीम की अहम भूमिका रही। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शोहेल अख्तर के निर्देशन में पूरे शिविर का कुशल संचालन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें