गिरिडीह के करहरवारी ग्राम पंचायत में झारखंड राज्य की गौरवशाली 25वीं स्थापना दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि पर आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे पंचायतवासियों को रजत जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं और उपस्थित ग्रामीणों तथा आम जनों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में झारखंड की समृद्ध संस्कृति को दर्शाने वाले आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य पेश किए गए, जिसने समारोह के माहौल को और अधिक मनमोहक बना दिया। इस अवसर पर करहरवारी मुखिया प्रतिनिधि मुमताज अंसारी, जिला परिषद प्रतिनिधि एवं जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत समिति सदस्य मनोज दास, वार्ड सदस्य अमन बेसरा, महेंद्र चौधरी, मोहम्मद फरीद हासन, मुस्तकीम अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।













