Aba News

सहयोग समिति सिहोडीह ने जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्वेटर और स्कूली बैग

गिरिडीह के परसाटांड़ पंचायत के भलसूमिया गांव में रहने वाले जरूरतमंद और आदिवासी परिवारों के बच्चों के बीच सहयोग समिति सिहोडीह ने स्वेटर और स्कूली बैग का वितरण किया। सरकारी सहायता अभी प्रक्रियाधीन होने के कारण समिति ने अपने निजी संसाधनों से बच्चों को ठंड से बचाव का सहारा दिया। साथ ही सभी परिवारों के बीच बिस्कुट भी बांटे गए।

इस पहल में समाजसेवी विशाल बर्मन सहित समिति के अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, संरक्षक शशि भूषण शर्मा, सुनील प्रसाद, जितेश सिंह, सचिव श्याम कुमार, संगठन मंत्री सतीश बर्मन समेत कई सदस्यों की अहम भूमिका रही। समिति पिछले दो वर्षों से लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रही है और आगे भी यह अभियान जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें