गिरिडीह शहर के लोगों को अब विभिन्न बीमा पॉलिसियों की जानकारी के लिए अलग-अलग जगह भटकना नहीं पड़ेगा। न्यू बरगंडा में रक्षा इंश्योरेंस केंद्र का उद्घाटन किया गया, जहां सभी प्रकार के बीमा से जुड़ी जानकारी और सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। मुख्य अतिथि और गिरिडीह एलआईसी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अरुण कुमार ने कहा कि यह केंद्र लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा, क्योंकि यहां बीमा संबंधी सभी सुविधाएं सरलता से मिल सकेंगी।

कार्यक्रम में एलआईसी के सीडब्लूए अध्यक्ष जगदीश झावर और उप शाखा प्रबंधक विकास पांडेय ने भी संयुक्त रूप से केंद्र का उद्घाटन किया। उपस्थित अतिथियों ने रक्षा इंश्योरेंस को क्षेत्र में एक नई और महत्वपूर्ण पहल बताया, जिससे आम लोगों को बीमा से जुड़ी जानकारी और सेवाएं आसानी से मिलेंगी। मौके पर कृष्ण मुरारी सिंह, अखिलेश कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, नागेश्वर राय, दारा हाजरा, मनोहर राम, सौरभ कुमार सहित केंद्र के संचालक संतोष कुमार और संदीप कुमार गुप्ता मौजूद थे।












