Aba News

झारखंड स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह: गिरिडीह के झंडा मैदान में भव्य कार्यक्रम, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू समेत कई अधिकारी शामिल

झारखंड स्थापना दिवस (रजत जयंती) के अवसर पर गिरिडीह के ऐतिहासिक झंडा मैदान में जिला प्रशासन की ओर से भव्य मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार, जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पूर्व विधायक केदार हाजरा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

सबसे पहले जेएसएलपीएस महिला समूह ने सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसके बाद मंत्री और अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर सरकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया।कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए, जहां जेएसएलपीएस महिला समूह और कला संगम के कलाकारों ने लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर माहौल को झारखंडी रंग में रंग दिया।

मंच से संबोधित करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने झारखंड गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्यवासियों को शुभकामनाएँ दीं और झारखंड के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और विरासत को विस्तार से बताया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य को विकसित बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें