इनर व्हील क्लब गिरिडीह सनशाइन और उसकी जूनियर इकाई इनर व्हील क्लब गिरिडीह पर्ल्स ने बाल दिवस के अवसर पर संयुक्त रूप से एक उत्साहपूर्ण और यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया। व्यस्तताओं के बावजूद पर्ल्स क्लब की सदस्याओं ने सक्रिय भागीदारी की, वहीं सनशाइन क्लब के सहयोग से आयोजन बच्चों के लिए खुशियों से भर गया। कार्यक्रम में नॉन-गैस कुकिंग और ड्राइंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
बच्चों को केक, चॉकलेट, गुब्बारे और रंग वितरित किए गए, जिससे माहौल और भी आनंदमय हो उठा। नॉन-गैस कुकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सर्टिफिकेट, उपहार और शेफ कैप तथा ड्राइंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सर्टिफिकेट और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम इनर व्हील क्लब गिरिडीह सनशाइन की अध्यक्ष कविता राजगढ़िया के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर सचिव स्मृति आनंद, स्वाति, तथा पर्ल्स क्लब की अध्यक्ष प्रीति भास्कर, संपादक श्रृष्टि सिन्हा, नेहा सहित अन्य सदस्याएँ भी उपस्थित रहीं।












