Aba News

धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अर्पित की श्रद्धांजलि

धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जिला झामुमो कार्यालय पहुँचकर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके संघर्ष और बलिदान ने आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार किया। मंत्री ने कहा कि धरती आबा स्वतंत्रता, स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई के प्रतीक रहे हैं।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि बिरसा मुंडा के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं, विशेषकर युवाओं के लिए वे प्रेरणा के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करने के लिए आदिवासी समाज के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर लगातार कार्य कर रही है। इस मौके पर झामुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें