Aba News

गिरिडीह हाई स्कूल मैदान में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, शामिल हुईं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

गिरिडीह हाई स्कूल मैदान में शुक्रवार को सांसद खेल महोत्सव के तहत एथलेटिक्स गेम्स 2025 का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी पहुँचीं, जहाँ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाएं सामने आएं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चे बड़े मंच तक पहुँचकर खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

अन्नपूर्णा देवी ने खिलाड़ियों को मन लगाकर खेलने और अपने खेल को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। मंच से उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर भी बधाई दी। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, दिलीप वर्मा, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, चुन्नू कांत, मुकेश जालान, अशोक उपाध्याय सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें