झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2025 के रजत जयंती वर्ष पर गिरिडीह जिले के सभी 1555 ग्राम संगठनों (VOs) में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपनी प्रेरणादायक उपलब्धियां साझा कीं और भेदभाव-मुक्त, स्वस्थ एवं समृद्ध झारखंड निर्माण के लिए शपथ ली।

कार्यक्रम के तहत चर्चा, परिचर्चा, रंगोली, रैली जैसे आयोजन हुए तथा बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों और सखी मंडलों को सम्मानित किया गया। यह पहल JSLPS और झारखंड सरकार के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं की सशक्त भूमिका और आत्मनिर्भर झारखंड की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।













