Aba News

रजत जयंती समारोह में पत्रकार एकादश ने जीता मैत्री क्रिकेट मैच

झारखंड राज्य स्थापना रजत जयंती के अवसर पर गिरिडीह स्टेडियम में प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। टॉस जीतकर प्रशासन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 161 रन बनाए, जिसमें ‘टाइगर’ ने 35, एसपी डॉ. विमल कुमार ने 25 और डीसी रामनिवास यादव ने 18 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार एकादश ने नीरज तिवारी (67 रन) और अजय कुमार सिंह (नाबाद 45 रन) की बेहतरीन साझेदारी की बदौलत 13वें ओवर में ही 162 रन बना मैच जीत लिया।

मैच समाप्ति के बाद उपायुक्त रामनिवास यादव और एसपी डॉ. विमल कुमार ने विजेता पत्रकार टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। नीरज तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि डीसी को बेस्ट विकेटकीपर और एसपी को बेस्ट कैच का पुरस्कार मिला। डीसी ने कहा कि यह मुकाबला खेल भावना के साथ प्रशासन और मीडिया के बीच सहयोग को मजबूत करने का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें