सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रभारी अजीत मिश्रा ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर बच्चियों—ब्यूटी कुमारी, दिज्ञासा कुमारी, अरुणिमा राज, अंजली कुमारी, हर्षिता राजन, दिवेश मिश्रा और रक्षिता कुमारी—ने भगवान बिरसा की जीवनी पर प्रकाश डाला, वहीं छात्राओं ने आकर्षक आदिवासी भाव नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. ब्रजेश बरनवाल ने किया और रजत जयंती वर्ष पर भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर काव्य पाठ भी प्रस्तुत किया। मौके पर अजीत मिश्रा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल जनजातीय समाज नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव थे। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत से लड़ते हुए मात्र 25 वर्ष की आयु में अपने प्राण न्योछावर कर दिए।












