Aba News

“आपका मोबाइल आपके पास योजना” के तहत गिरिडीह पुलिस ने 313 मोबाइल लौटाए, यूजर्स ने एसपी को कहा थैंक्स

गिरिडीह में शुक्रवार का दिन उन मोबाइल यूजर्स के लिए बेहद खास रहा, जिनके फोन चोरी या गुम हो गए थे। न्यू पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में गिरिडीह पुलिस ने “आपका मोबाइल आपके पास योजना” के तहत जिले के 313 लोगों को उनके एंड्रॉयड और स्मार्टफोन वापस किए। मोबाइल मिलने पर लोग उत्साहित दिखे और एसपी डॉक्टर विमल कुमार के प्रति आभार जताया।

एसपी ने कहा कि आज के दौर में मोबाइल फोन लोगों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है, ऐसे में उसके चोरी या गुम होने से भारी परेशानी होती है। इसलिए गिरिडीह पुलिस लगातार ऐसे मोबाइलों को ट्रैक कर उन्हें rightful owners तक पहुंचाने का काम कर रही है। कार्यक्रम में डीएसपी नीरज सिंह, कोसर अली, एसडीपीओ जितवाहन समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें