बाल दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब गिरिडीह के सदस्यों ने अनाथ आश्रम में पहुँचकर बच्चों के बीच विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। क्लब के सदस्यों ने बच्चों को मिठाई, चॉकलेट, खिलौने और उपहार वितरित किए, जिन्हें पाकर बच्चे बेहद खुश और उत्साहित दिखाई दिए।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष विषाल पिलानिया, सचिव अमर गुप्ता सहित रवि डालमिया, उदित डालमिया, अनिल अग्रवाल, विशाल सिंघानिया, मयंक भदानी, राहुल बसईवाला, मनीष केडिया, सुमित झुनझुनवाला, आशीष भदानी, गौरव केडिया, मोनू खंडेलवाल और सूरज तिबरेवाल मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताकर बाल दिवस को खास और यादगार बना दिया।













