प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल पांडेडीह सिरसिया में आज 14 नवंबर को बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। बच्चों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के बाद सभी विद्यार्थियों को टॉफी वितरित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रिंसिपल श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा ने कहा कि चाचा नेहरू बच्चों के प्रिय थे और नए भारत के निर्माण में युवाओं की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। बाल दिवस समारोह को सफल बनाने में लीलावती वर्मा, मेनका महतो, उमा भारती, पूर्णिमा महतो, ज्योति सिन्हा, विनोद राय, बसंत आनंद, मुस्कान कुमारी, अरुण कुमार, अंजली कुमारी सहित कई शिक्षकों की अहम भूमिका रही।













