झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने डुमरी प्रखंड के नगलो पंचायत में जल संरक्षण एवं संवर्धन पर आधारित कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत अमृत सरोवर से कलश यात्रा के साथ हुई।

मौके पर उपायुक्त ने पौधारोपण कर सभी से जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुनहरे व सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण आवश्यक है

इसके बाद उपायुक्त ने दूधपनिया पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित आम बागवानी समेत विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल व स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने व मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।













