Aba News

बेंगाबाद में महिला कॉलेज निर्माण पर विवाद — फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम ने किया निरीक्षण, मजदूरों की कम मजदूरी और जमीन विवाद पर उठाए सवाल

बेंगाबाद में बन रहे महिला कॉलेज के निर्माण कार्य को लेकर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम ने मंगलवार को स्थल का निरीक्षण किया। पूर्व जिप सदस्य व जिला संयोजक राजेश यादव की अगुवाई में टीम ने महुआर स्थित निर्माण स्थल पर पहुंचकर साइट इंचार्ज से जानकारी ली और मजदूरों की मजदूरी सहित अन्य अनियमितताओं की पड़ताल की। महिला मजदूरों ने बताया कि उन्हें ₹300 और पुरुषों को ₹350 प्रतिदिन मजदूरी दी जा रही है।

वहीं, कई स्थानीय किसानों ने आरोप लगाया कि कॉलेज का निर्माण चिन्हित जमीन से हटकर उनकी निजी भूमि पर किया जा रहा है। कुछ जमीन मालिकों ने इस मामले में हाई कोर्ट से राहत भी प्राप्त की है। राजेश यादव ने कहा कि कॉलेज का निर्माण प्राक्कलन और नियमों के अनुसार होना चाहिए, साथ ही प्रभावित किसानों को मुआवजा और मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दर दी जानी चाहिए। उन्होंने इसे आदिवासी मजदूरों के शोषण का मामला बताया और कहा कि इसे लेकर संबंधित विभागों को पत्र भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें