गिरिडीह के सिहोडीह में ठंड के इस मौसम में सहयोग समिति सिहोडीह की ओर से समाजसेवा की एक सराहनीय पहल की गई। कमल ज्वेलर्स सिहोडीह के प्रोपराइटर सतीश बर्मन के सौजन्य से समिति के सदस्यों ने असहाय और गरीब जरूरतमंदों के बीच 50 कंबल का वितरण किया। समिति के सदस्य देर रात ठंड में ठेले चलाने वाले मजदूरों, रिक्शा चालकों और गरीब परिवारों के घर जाकर कंबल बांटे।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने कहा कि ठंड से राहत देने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है और आगे भी जरूरतमंदों की मदद जारी रहेगी। रविवार को समिति की टीम भलसूमिया गांव में स्वेटर, स्कूल बैग और भोजन वितरण का भी कार्यक्रम करेगी। वहीं, सतीश बर्मन ने कहा कि हर साल गरीबों के बीच कंबल वितरण का यह कार्य किया जाता है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।













