Aba News

भण्डारीडीह में जल संकट: वार्ड 20 के लोग नगर निगम का घेराव कर रहे समस्या का समाधान मांग रहे

गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 20, भण्डारीडीह के संख्या 28 के लोग बुधवार को भीषण जल संकट के विरोध में नगर निगम कार्यालय पहुंच गए और जोरदार प्रदर्शन किया। जल आपूर्ति में सुधार की मांग को लेकर उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक को ज्ञापन सौंपा गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से नल का पानी वार्ड 28 के लगभग 150-200 घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। लोग एक किलोमीटर दूर स्थित पुराने कुएं के पानी पर निर्भर हैं, जिससे महिलाओं को रोजाना सिर पर पानी ढोकर लाना पड़ता है। नगर निगम को कई बार आवेदन देने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के लिए नया DPR तैयार कर लिया गया है और जल्द ही पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके बाद नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और व्यापक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें