गिरिडीह झारखंड राज्य के स्थापना दिवस के 25वें वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे राज्य में सिल्वर जुबली समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गिरिडीह में भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। पपरवाटांड स्थित समाहरणालय परिसर में साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर को विशेष रूप से सजाया जाएगा और आकर्षक रोशनी से जगमगाते हुए पूरे कार्यक्रम में आम जनता के लिए स्वागत का माहौल तैयार किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इस आयोजन के माध्यम से झारखंड की सांस्कृतिक पहचान और राज्य की प्रगति को प्रदर्शित किया जाएगा।












