गिरिडीह प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल, पाण्डेडीह सिरसिया में आज दिनांक 12/11/2025 को झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य उपस्थित लोगों ने झारखंड के प्रगति, उन्नति और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में झारखंड की पावन भूमि के महानायक भारत रत्न वीर बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। सभी छात्रों और शिक्षकों ने शपथ ग्रहण किया कि वे झारखंड के नवनिर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे—चाहे वे जवान हों, किसान, शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर, नेता या मजदूर।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लीलावती वर्मा, पूर्णिमा महतो, मेनका महतो, उमा भारती, बसंत आनंद, विनोद राय, ज्योति सिंह, मुस्कान, अंजली कुमारी, अरुण कुमार राणा सहित अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने सराहनीय योगदान दिया। इस आयोजन ने सभी को झारखंड की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान को मजबूत करने की प्रेरणा दी।













