Aba News

गिरिडीह में बकरा चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए तीन युवक, ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई

गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के कोदम्बरी गांव में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब कपड़ा बेचने के बहाने आए तीन युवक बकरा चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बकरे को बोरे में भरकर भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी सतर्क ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया और मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने तीनों की जमकर पिटाई कर दी और उन्हें बिजली के खंभे से बांध दिया।

घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में मवेशी चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं, जिससे लोग सतर्क थे। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या इन तीनों के साथ कोई और भी इस चोरी गिरोह में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें