Aba News

गादी श्रीरामपुर में नि:शुल्क मेडिकल जांच शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ

गिरिडीह। सदर प्रखंड के गादी श्रीरामपुर पंचायत सचिवालय परिसर में मंगलवार को निरंजन मेटलिक फैक्ट्री की ओर से सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व) के तहत नि:शुल्क मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. के. के. केडिया के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक बीपी, शुगर, एवं अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। ग्रामीणों को आवश्यक दवाइयाँ भी निःशुल्क दी गईं। शिविर का संचालन फैक्ट्री प्रबंधन की देखरेख में हुआ।

कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य संबंधी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिनमें नियमित जांच, संतुलित आहार और स्वच्छता पर विशेष जोर शामिल था। ग्रामीणों ने इस पहल को बेहद उपयोगी बताया और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।

मौके पर गादी श्रीरामपुर की मुखिया कंचन देवी, मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह, पंचायत समिति सदस्य शुभकर गुप्ता, उपमुखिया रंजीत राय, अनिल राय सहित फैक्ट्री के कई प्रबंधक उपस्थित थे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने निरंजन मेटलिक फैक्ट्री के इस सामाजिक कार्य की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार में मील का पत्थर साबित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें