Aba News

झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह–2025 के तहत “रन फॉर झारखंड” का शुभारंभ

गिरिडीह, 11 नवंबर 2025:- झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह–2025 के अवसर पर “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का भव्य आयोजन गिरिडीह स्टेडियम में किया गया। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस दौड़ को उपायुक्त श्री रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त श्रीमती स्मृता कुमारी सहित वरीय अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, अधिकारियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने कहा कि “रन फॉर झारखंड” राज्य की एकता, ऊर्जा और प्रगतिशील भावना का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वस्थ, सशक्त और विकसित झारखंड के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने बताया कि झारखंड की युवा शक्ति ही राज्य की असली ताकत है, जो अपने उत्साह और सकारात्मक सोच से प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है।

राज्य स्थापना दिवस सप्ताह के दौरान जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें परिसंपत्ति वितरण, पौधरोपण, सांस्कृतिक उत्सव, खेल प्रतियोगिताएं, साइकिल रैली, पारंपरिक आदिवासी जतरा और विकास मेला शामिल हैं। 15 नवंबर को मुख्य समारोह में उत्कृष्ट प्रतिभागियों और प्रतियोगिता विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड @25 थीम को साकार करते हुए राज्य की एकता, गौरव और विकास का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें